पुलिस ने कम उम्र के ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान

e5782a35c385

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, 42 ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया.


चंदौली, 18.मार्च.2025। जिले के समस्त 

 थानों की पुलिस ने सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया.वहीं कम उम्र के युवकों द्वारा ई-रिक्शा चलाने व यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 42 ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया.

फोटो: चंदौली पुलिस ई रिक्सा चालकों को चेक करते हुए 

बता दें कि पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात,नामेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव व सभी यातायात अधि0/कर्मचारीगण के द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

इसी के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें । 
इसी अभियान के क्रम में आज जनपदीय यातायात पुलिस टीम द्वारा कम उम्र के युवकों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर 05 व यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर-37 कुल-42 ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *