दस हजार के इनामियां को पुलिस ने धर दबोचा

d64c3a5eb771
चंदौली। खबर यूपी के जनपद चंदौली के थाना अलीनगर से है जहां पुलिस टीम ने दस हजार रूपये के इनामियां को उसके घर से दबोच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया. अभियुक्त जनपद के कई थानों में अपराध मे वांछित है.
 

फोटो : थाना अलीनगर पर पुलिस टीम के साथ अभियुक्त साहब कुमार 

पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपदीय पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियो की नकेल कसने हेतु लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही हैं. 

इसी क्रम में थाना अलीनगर की पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर प्रभावी पंजीकृत अभियोगों में वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधी साहब कुमार पुत्र स्व0 रामजी निवासी ग्राम बिसौरी थाना व जिला चन्दौली को रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. अपराधी के खिलाफ जनपद के कई थानों में मुकदमा दर्ज है.

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उ.नि. गिरीशचन्द्र राय चौकी प्रभारी जफरपुर, हे0का0 सुधीर सिंह, का0 दीपक यादव, का0 राम सूरत चौहान थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *