रंगदारी मांगने के मामले में गुर्गे विशाल की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) चतुर्थ, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने होटल व्यवसायाई से रंगदारी मांगने के मामले में जालसाज गिरिजाशंकर जायसवाल के गुर्गे इंग्लिशिया लाइन, कैंट निवासी आरोपी विशाल सिंह के अपराध की गम्भीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दिया. अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष तिवारी ने किया.
अभियोजन पक्ष के अनुसार वादिनी मुकदमा नेत्रा जायसवाल की ओर से एक लिखित तहरीर अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट काशी जोन चेतगंज कार्यालय वाराणसी को संबोधित करते हुये दिया गया है कि नेत्रा जायसवाल पत्नी स्वर्गीय कृपा शंकर जायसवाल एक साफ छवि वाली घरेलु महिला है. जो कि पूर्व में एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी. उसकी वृध्दा सास मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय भगेलू साव की तबीयत ठीक नहीं रहते के कारण यह उनकी सेवा में सेवारत रहती है.
वह और उसकी सास यानी दो महिलाएं ही है. इसीलीए घर को चालाने के लिए वृध्दा सास मंजू देवी द्वारा सिटी प्लेस पेइंग गेस्ट हाउस का वैधानिक संचालन कर रही थी. जनवरी 2021 में जब वह सिवर मरम्मत करवा रही थी तब इस काम को विशाल सिंह पुत्र अशोक सिंह नामक व्यक्ती गुंडई के बल पर यह कह कर रोक देता है कि बिना उसे और PIL गिरजाशंकर जायसवाल को रंगदारी दिए कोई काम नहीं होगा.
उस वक्त से समस्त इंगलिशिया लाइन क्षेत्र गिरजा शंकर जायसवाल द्वारा 160 एकड़ भूमि पर की गयी PIL के ऐवज में चेला विशाल सिंह द्वारा ली जा रही रंगदारी से भली भांति परिचित है. डर के मारे उसने एक लाख विशाल सिंह के खाते में दिए थे जिसका प्रमाण उसके खाता पास बुक में है. जिसके बाद इन दोनों रंगदारी ने झूठी शिकायत करना कम कर दिया था। नवंबर 2022 में पुनः गिरिजा शंकर जायसवाल ने एक लाख रुपये रंगदारी कैश उससे अपनी झूठी शिकायती को न करने के लिए वसूल ली थी.
किन्तु अखबारों से मालूम हुआ कि अप्रैल 2023 में पुलिस ने गिरिजा शंकर को रंगदारी में गिरफ्तार कर लिया तबसे वह विशाल सिंह और उसके आका गिरिजा शंकर जायसवाल को रंगदारी नहीं दे रही हैं. इन दोनो लोगों पर करीब 10- 15 मुकदमें थाना सिगरा, भेलूपुर, दशाश्वमेध, कैण्ट एवं अन्य कई जगह में पंजिकृत है, जिसमें सारे मुकदमें पैसे के लेन-देन एवं रंगदारी से सम्बंधित है.
जनवरी 2024 में विशाल सिंह गुंडागर्दी के बल पर रंगदारी मांगने उसके घर के सामने आया था जिसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है. तत्पश्चात विशाल सिंह द्वारा वीडीए पर्यटन विभाग, सीओ आफिस अन्य विभागों में झूठी शिकायतें की जा रही है जिससे की हम डर कर उसको रंगदारी दे देंवे. पिछले महीने भी उसके मोबाइल पर काल कर विशाल सिंह उससे 2 लाख रंगदारी की मांग किया और कहा कि इसमें गिरिजा शंकर जायसवाल का भी हिस्सा है.
विशाल सिंह का एक गिरोह है जो रंगदारी मांगता है जिसमें अपने आप को समाजसेवी बताते हुए ये लौग पुलिस, प्रशासन, विभागों को गुमराह करते है. सच्चाई यह है कि विशाल सिंह कुख्यात अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ती है जो गुंडई कर गिरोह बना रंगदारी मांगता है. उसपर और उसके गैंग के लोगों पर कई अपराध पंजीकृत है. उपरोक्त तहरीर के आधार पर मुकदमा थाना सिगरा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।