सड़को पर मृत मवेशी फेंके जाने से राहगीरों मे आक्रोश

b14e163353b3
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) : भारत सरकार जहाँ ‘स्वच्छ भारत सुंदर भारत’ अभियान चलाकर संचारी रोग से मुक्त भारत बनाने के लिए गाँव-गाँव स्वच्छता अभियान चला रही है, वहीं डेढ़ावल-धानापुर मार्ग पर आयेदिन मरे हुए जानवर फेंके जा रहे हैं । इस कारण आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

उसी रास्ते से गुजरते वक्त किसान नेता श्री मनमन सिंह ने बताया कि डेढ़ावल पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सकलडीहा मार्ग और डेढ़ावल-धानापुर मार्ग पर आयेदिन मरे जानवरों को फेंका जा रहा है, जिससे राहगीरों में संचारी रोग का काफी असर हो रहा है । 

श्री मनमन सिंह ने बताया कि जहाँ पर मरे पशु फेंके जा रहे है, वहाँ दर्जनों की संख्या में एकत्रित कुत्तों से राहगीरों में उन्हें काटने का भय बना रहता है । कभी-कभी तो राहगीरों को कुत्ते दौड़ाकर काट भी लेते हैं । एक्सीडेंट भी हो जा रहा है । पुलिस प्रशासन से लेकर उच्चाधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं । जिसपर विरोध जताते हुए जिला प्रशासन से रोक लगाने कि मांग किया है l

 

वहीं अमरा पूर्व प्रधान श्री जीयुत पाल ने कहा कि मरे हुए पशुओं की दुर्गंध से राहगीरों का गुजरना दूभर हो गया है । उन्होंने बताया कि मरे हुए पशुओं को फेंकने के लिए प्रत्येक राजस्व ग्राम में हडोहर के नाम से जमीन आवंटित होती है । उसके बावजूद भी ग्रामप्रधान और राजस्वकर्मी की अनदेखी से मरे पशु सड़कों पर फेंके जा रहे हैं । उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही मरे पशुओं को उनके नाम से छूटे स्थान पर फेंकवाया जाय और सड़कों पर फेंकने पर प्रतिबंध लगाया जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *