संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी युवती, मौत

0750a2568808

चन्दौली,
अलीनगर। क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में शनिवार को 20 वर्षीय मोनिका की संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का फॉरेंसिक जांच कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


फोटो: घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

मिली जानकारी अनुसार मोनिका उर्फ छोटी अपनी मा मंजू देवी के साथ रहती थी। बिगत दिनों की भांति शनिवार को भी सुबह अपनी मां के साथ वार्ड नंबर 9 मुगलचक में स्थित जीटी रोड किनारे कबाड़ की दुकान पर आयी और यहां मां बेटी चाय पीने के बाद मोनिका अकेले घर पर भोजन बनाने के लिए चली गई। 

अचानक घर के अंदर से धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने  इसकी सूचना मा मंजू देवी को दिया। आनन फानन में मां घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है जिसे खुलवाने का काफी प्रयास किया। लेकिन नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने किसी प्रकार दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर मोनिका जलकर मृत हालत में  पड़ी हुई है और पास में रखें उपले से धुआं निकल रहा है।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

मंजू देवी के की पांच पुत्रियों में क्रमशः ज्योति,शिवाली, बुचिया,सोनिका, व एक लड़का शुभम गुप्ता उर्फ बाबू में सबसे छोटी होने के कारण मोनिका को छोटी के नाम से भी लोग बुलाते थे। पिता राजेश गुप्ता की 5 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा सभी बहनों की शादी हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही मां के साथ बहने भी दहाड़े मारकर रो रही थी। एक भाई जो नशे का आदी होने के कारण घर से अलग कहीं अन्यत्र अपने परिवार के साथ रह रहा है।

अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि सुसाइड नोट्स पाया गया है ।जिसमें आर्थिक तंगी व शादी का बोझ को लेकर मौत का कारण दर्शाया गया है। इसके उपरांत विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *