सीओ व कोतवाल को बैंक संचालको ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

a6ee6720cbbb
छीने गये रूपये पाकर किया सराहना, बीते दिनों असलहे के बल पर बदमाशों ने छीने थे 3.99 लाख 

चंदौली, जनपद के सकलडीहा सीओ रघुराज व कोतवाल संजय कुमार सिंह को ग्राहक सेवा केन्द्र संचालको ने रविवार को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंटकर माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनकी कार्य प्रणाली का भूरी भूरी प्रशंसा किया.

फोटो: सकलडीहा कोतवाली में सीओ और कोतवाल को सम्मानित करते हुए ग्राहक सेंवा केन्द्र संचालक


ज्ञातव्य हो कि बीते 21 सितम्बर को पौनी स्थित यूनियन बैंक की शाखा से तुलसी आश्रम कस्बा में मिनी बैंक का संचालन कर रहे फुल्ली गांव निवासी सुनील प्रजापति से नागनपुर गांव के समीप नकाब पोश बदमाशों द्वारा असलहा सटाकर 3.99 लाख रुपए की छिनैती हुई थी.

जिसमें पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की तत्परता पर कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही घटना का पर्दाफाश करते हुए इसमे शामिल सभी बदमाशो को गिरफ्तार कर लुट के 2 लाख 82 हजार 200 सौ रुपये भी बरामद कर लिया. वहीं करीब 44 हजार रूपये को होल्ड करा दिया था. मा0 न्यायालय के निर्देश पर बरामद रूपये कोतवाली पुलिस केन्द्र संचालक को सौप दिया गया था.

पुलिस प्रशासन के इस नेक काम की प्रशंसा करते हुए बैंक संचालकों ने कोतवाली में सीओ रघुराज और कोतवाल संजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया. बैंक संचालक अध्यक्ष सचिन पांडेय ने बताया कि जिले की पुलिस प्रशासन की सख्ती से अपराधियों के हौसले टूट गये है. इस मौके पर राजू सिंह,भीम सिंह, राम लखन सोनकर,आकाश मोदनवाल, सुनील प्रजापति सहित दर्जनो बैंक मित्र सहित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *