सेंध लगाकर जनरेटर ले गए चोर, पूर्व में समरसेबुल की भी हुई थी चोरी

75bc11849d41
चंदौली। जनपद के थाना धानापुर अंतर्गत खड़ान गांव में बीते गुरुवार की देर रात नींव में सेंध लगाकर चोरों ने जनरेटर उठा ले गया. पीड़ित ने शिकायत कर मामले की जांच की मांग उठाई. पूर्व में समरसेबुल की भी चोरी हुई थी.

पगही गांव निवासी राम अवतार राम पुत्र स्व0 बुझारत राम ने बताया कि मेरा एक और मकान खड़ान गांव में बना है जहां से मकान के पीछे नींव में सेंध लगाकर चोरों ने जनरेटर उठा ले गया. तीन माह पूर्व में भी मेरे इसी मकान से समरसेबुल की भी चोरी हुई थी. जिसका आज तक पता नहीं चला.चोरों के आतंक से मेरा पूरा परिवार दहशत में है. 

जनरेटर चोरी की घटना का थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर मैंने जांच की मांग उठाई है. जिसपर पुलिस ने जल्द ही जांच कर मामले का खुलासा करने की बात कही है. इस बाबत थाना धानापुर प्रभारी महेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जल्द ही खुलासा किया जाएगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *