सेप्टिक टैंक से निकली गैस छीन ली चार की जिंदगी, नगरपालिका के पास नहीं है समुचित व्यवस्था

36a0e9727443
चन्दौली,डीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के न्यू महाल लाठ नंबर दो सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान निकली गैस चार की जिंदगी छीन लिया। भरत लाल जायसवाल की न्यू महल में कबाड़ी की दुकान है।जिसको एक पुत्र और एक पुत्री है। भरत को क्या पता था कि सेप्टिक टैंक की सफाई में उसका इकलौता पुत्र मौत के आगोश में चला जाएगा। 


फोटो: मृतक की मां चंदा देवी का रोते रोते बुरा हाल 

मृतक की मां चंदा देवी रोती-रोती कई बार बेहोश हो गई आसपास की महिलाओं ने उसके मुंह पर पानी के छीटें मार मार कर होश में लाने का प्रयास करती रही। पिता की छोटी बहन का दो-दो कर बुरा हाल हो गया पिता की हालत सूखे पत्तों की तरह पीला पड़ गया घटित घटना को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में बस यही चर्चा होती रही।

 सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नगर पालिका के पास समुचित व्यवस्था नहीं है। सेप्टिक टैंक सफाई करने के लिए नगर पालिका में आवेदन करना पड़ता है जिसका निर्धारित शु के जमा करने के बाद सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई किया जाता है लोगों का कहना है कि आवेदन देने के बाद पलका के कर्मचारी आवेदन करता के यहां पहुंच कर कहते हैं कि मेरे पास इतना ही पाइप है। 

यह कह कर लोगों को भरम देते हैं। यही से खेल शुरू होता है पैसों का। कर्मचारियों को मांगे गए पैसे के हिसाब से लोग मजबूर होकर पैसा देते हैं। इस बाबत नगर पालिका परिषद के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि सेप्टिक टैंक के सफाई के लिए दो मशीन है इसके साथ 80 से 100 मी पाइप लगा होता है अधिक दूरी होने पर अतिरिक्त शुल्क देने पर लंबा पाइप लगाया जाता है। सेप्टिक टैंक के सफाई के पहले उड़िया वह नमक एक दिन पहले डाल दिया जाता है जिससे माल पूरी तरह से गल जाए जिसे खींचने में मशीन को कोई दिक्कत ना हो। 

मौत का कारण बना मीथेन 

सेप्टिक टैंक से निकलती है मिथेन गैस सेप्टिक टैंक के कचरे व सीवरेज में बनने वाली गैस का प्रमुख घटक मीथेन है। जो उच्च सांद्रता में अत्यंत विषैला हो जाता है। मीथेन गैस के संपर्क में आने से आंखों में जलन, गले में खरास, सांस की तकलीफ और खांसी और अधिकता से तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) प्रभावित हो जाता है। घुटन,सिरदर्द और चक्कर के साथ गैस की अधिकता फेफड़े और मस्तिष्क पर प्रभाव डालती है। जो मृत्यु कारण बन जाता है।

विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना 

मौके पर पहुंचे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने मृतक परिवार को शोक संवेदना व्यक्त किया। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *