शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 दिनों तक कानूनी प्रशिक्षण दिया जाएगा

f434f8930b25
पुलिस आचार संहिता तथा पुलिस स्टेशन के दैनिक कामकाज रहेगा विषय 

चंदौली, धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों को “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम” (एसपीईएल) कार्यक्रम के तहत धानापुर थाना के उप निरीक्षक प्रेमशंकर यादव के मार्गदर्शन में पुलिस आचार संहिता तथा पुलिस स्टेशन के दैनिक कामकाज के विषय में लगातार 30 दिनों तक सिखाया जाएगा।

 इस दौरान स्वयंसेवकों को पुलिस स्टेशन में दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में शामिल होना होगा जिसके माध्यम से छात्रों को पुलिस स्टेशन में विभिन्न कानूनों की व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसपीईएल कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को महिलाओं और बच्चों, साइबर अपराधों और यातायात प्रबंधन जैसे विषयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी ।

 एसपीईएल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस स्टेशन के दैनिक कामकाज के बारे में अनुभवात्मक जानकारी प्रदान करके छात्रों को बेहतर नागरिक बनाना है।धानापुर पुलिस स्टेशन पर 30 दिनों तक चलने वाले इस एसपीईएल कार्यक्रम में शिवशंकर, आकाश, मृत्युंजय, चंदन, पीयूष, संध्या, अंजू, बिन्नी खरवार ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *