कार्यालय जाते समय एडीओ एजी की हार्ट अटैक से मौत

कार्यालयों पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि, दिन भर बंद रहा कार्यालय
चंदौली, सकलडीहा। विकास खण्ड कार्यालय में तैनात 56 वर्षीय एडीओ एजी की हार्ट अटैक से गुरुवार की मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही विकास खण्ड कार्यालय सहित अन्य तीन कार्यालयों में शोक की लहर दौड़ गयी. बीडीओ विजय कुमार सिंह व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी गई.
बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव निवासी 56 वर्षीय श्यामसुंदर वर्मा सकलडीहा ब्लाक में एडीओ एजी के पद पर तैनात थे. गुरुवार को घर से ड्यूटी के लिए निकले तभी उनको हार्ट अटैक आ गया और वह गिर पड़े. आनन-फानन मे परिजन उनको अस्पताल ले गए जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उनकी मौत की खबर मिलते ही ब्लॉक मुख्यालय सहित कृषि बीज भंडार और उपसंभाग कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय पर भी शोक सभा कर बंद कर दिया गया. ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ विजय सिंह व ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व मे शोक सभा का आयोजन किया गया. वहीं ब्लाक को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया.
इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ आइएसबी हवलदार यादव, पवन दुबे, राम सिंह, संजय यादव, प्रिया मौर्या, शशिकांत भारती, अरबिंद कुमार, महेंद्र यादव, भाजपा नेता मोनू सिंह, सोनू सिंह, टुनटुन सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।