शहीद क्रांतिकारियों के याद में लहरेगा तिरंगा-राजेश सिंह

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा
चंदौली,धीना। क्षेत्र के डिग्घी गांव में कामेश्वर राय के आवास पर मंडल अध्यक्ष संतोष बिन्द के अध्यक्षता में बरहनी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही कार्यकर्ताओ से अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभारी बरहनी राजेश सिंह ने कहा की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी की लड़ाई में शहीद क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाना है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने का काम करेंगे।
इस दौरान बिनोद राय,परमानंद सिंह, राजीव रतन सिंह, विजय शंकर सिंह, राहुल राय, संजय उपाध्याय,श्याम सुंदर बिन्द, मनोज गुप्ता,हेमंत उपाध्याय, सोनु गुप्ता, इन्द्रजीत बिन्द, तेजबहादुर सिंह, राकेश राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश उपाध्याय ने किया।