सकलडीहा में नवागत न्यायिक एसडीएम ने ग्रहण किया पदभार

c7e9b53a45ef
कहा, पुरानी पत्रावलियों के निस्तारण पर होगी प्रथम प्राथमिकता एवं भू माफियाओं पर रहेगी पैनी नजर 

चन्दौली। जनपद के तहसील सकलडीहा में न्यायिक एसडीएम के पद पर विकास मित्तल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुसार कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को समय पर पूर्ण करना तथा पुरानी पत्रावलियों का निस्तारण करना पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर व कार्यालय का निरीक्षण किया।वहीं बार के अधिवक्ताओं ने नवागत न्यायिक एसडीएम को स्मृति चिन्ह देकर ज़ोरदार स्वागत किया।

फोटो: नवागत न्यायिक एसडीएम विकास मित्तल 


 नवागत न्यायिक एसडीएम मूलरूप से हरियाणा के जिन्द जनपद के रहने वाले हैं। वर्ष 2023 में बतौर बीडीओ अमरोहा में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान अमरोहा में छुइया नदियो के जीर्णोधार का कार्य बड़े पैमाने पर किया गया। शासन एवं जनपद के प्रमुख कार्यों में से यह कार्य आज भी जारी है। वहीं न्यायिक एसडीएम के रूप में तहसील सकलडीहा में नवीन तैनाती के रूप में दी गयी है।

इस दौरान पूर्व शासकीय अधिवक्ता जगदीश यादव, कन्हैया लाल गोंड, श्याम जी प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *