सकलडीहा में शराब ठेका के बगल का प्राचीन कुआं बन रहा मौत का सौदागर- पिंटू पाल

a2b0ea982651

दया राजभर की मृत्यु से आमजन में बना भय, जालीदार ढक्कन लगाने की मांग 


चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा में अंग्रेजी शराब ठेका के बगल का प्राचीन कुआं लोगों के मौत का सौदागर बन रहा है. पूर्व में दया राजभर की इस कुएं में गिरने से हुई मौत से आमजन में भय बना हुआ है. इसको लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द ही जालीदार ढक्कन लगाने की मांग किया है. बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर जाली लगाने का आश्वासन दिया है .
 

ज्ञातव्य हो कि सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में प्राचीन कुआं स्थित है. जो खुला हुआ है और बिना किसी उपयोग का है. कुआं के खुला होने के कारण पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी है. बीते 17 जुलाई को 65 वर्षीय दया राजभर की इस कुएं में गिरने से मृत्यु हो चुकी है. तब से आमजन में काफी भय बना हुआ है. 

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल और जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने लोगों की मंशा पर इस कुएं पर जालीदार ढक्कन लगाने की मांग को लेकर सकलडीहा तहसील दिवस पर शिकायत पत्र सौंपकर जल्द ही जालीदार ढक्कन लगाने की मांग किया जिसपर बीडीओ विजय कुमार सिंह ने एक सप्ताह के अंदर जाली लगाकर सुरक्षित करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *