सकलडीहा पीजी कॉलेज के शोध छात्र सर्वेश कुमार का UPPSC में चयन

56dfd8e8669f

बने वाणिज्य कर अधिकारी, कॉलेज परिवार ने किया सम्मानित

सटीक संवाद।07 अप्रैल 2026। चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज, समाजशास्त्र विभाग के लिए आज गर्व का क्षण है। विभाग के शोध छात्र सर्वेश कुमार का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है।

विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए कहा, “वे प्रारंभ से ही मेधावी और परिश्रमी छात्र रहे हैं। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है।” प्राचार्य ने सर्वेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे।
इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने सर्वेश कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *