सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्वच्छता का महत्त्व पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजन

8752b6299e60
चन्दौली, जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता एवं सकलडीहा कचहरी परिसर में रैली व साफ सफाई का कार्य किया गया।



महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने इस स्वच्छता पखवाड़ा में छात्र छात्राओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ जीवन में स्वच्छता का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया । इस प्रतियोगिता में 50 राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादव,श्री श्याम लाल सिंह यादव एवं डॉ अनिल कुमार तिवारी के निर्देशन में किया गया। 



इस कार्यक्रम के बाद सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं ने महाविद्यालय एवं सकलडीहा तहसील के आसपास साफ सफाई किया। तत्पश्चात सकलडीहा बाजार में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया जिसमें मुख्य रूप से साफ सफाई एवं प्लास्टिक का कम उपयोग करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाई के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *