बरहनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

b63ce5eafc48
स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी 

गरीब लाचार को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए शासन कटिबद्ध-सुशील सिंह 

चंदौली, धीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी मे सोमवार को चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार की नेतृत्व मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुरुआत मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर शिविर में आए लोगों ने सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी लिया।

 विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शासन स्तर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर से लोगों को इलाज मे काफी सहूलियत मिली है। गरीब,लाचार को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए शासन कटिबद्ध है। स्वास्थ्य शिविर में रोगियों को इलाज के लिए साथ लेकर आए तीमारदारों से कुशलक्षेम कर मरीजों को हर संभव सुविधा मिलेगी ऐसा आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि जीवन में सबको स्वस्थ्य रहना काफी जरूरी है।स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी समस्या के लिए तत्काल चिकित्सक से मिलकर उसका निदान करने का काम करे।ताकि समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निजात मिल सके।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन स्तर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे आए मरीजों के बेहतर इलाज का प्रयास रहता है। संबधित जांच,दवाएं दी जाती हैं।

इस दौरान सूर्यप्रकाश, भगवती तिवारी, परमानंद सिंह, संतोष बिंद, संतोष सिंह, रोशन अली, आनंद, तेजप्रताप भारती, संतोष, संजय, सुदामा सहित काफी संख्या में मरीज और उनके साथ आए तीमारदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *