सोनी सिंह चहनियां बीडीसी संघर्ष मोर्चा की बनी अध्यक्ष

8235e63e392a
सर्वसम्मति से हुआ चयन, बीडीसी सदस्यों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
चंदौली, चहनियां। चहनियां ब्लॉक में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रविवार को चहनियां स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर एक अति आवश्यक बैठक आहूत की, जिसमें चहनियां बीडीसी संघर्ष मोर्चा का गठन किया और सर्वसम्मति से सोनी सिंह को अपना अध्यक्ष चुना। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने सोनी सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया.

सोनी सिंह मूलतः क्षेत्र के पकड़ी सिकरौरा घनश्यामपुर की निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं. अपने मनोनयन से अभिभूत सोनी सिंह ने कहा कि आज चहनियां ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने जिस उद्देश्य से इस संघर्ष मोर्चा का विधिवत गठन किया है, उसकी पूर्ति के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी.
बीडीसी सदस्यों के साथ अन्याय, अनादर, अत्याचार और आर्थिक अपराध करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र का विकास हो और बंद पड़े विकास के कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो जाएं, यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी.
इस अवसर पर बीडीसी राजेश यादव, अमरावती सिंह, रीता यादव, तमन्ना बेगम, नरेंद्र गुप्ता, रीता राय, अमेरिका यादव, मुकेश खरवार, संजय सोनकर, चन्द्रकला, शीतला, पुष्पा पांडेय, रामेश्वर तिवारी, मुनीब, सुनील, सविता, महेंद्र यादव, सविता पत्नी बृजेश, अभिलाषा, दीपक यादव, फुलवासा देवी, देवेंद्र, कंचन खरवार, प्रदीप यादव, नागेंद्र राय, उर्मिला सहित चार दर्जन से ज्यादा बीडीसी सदस्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *