सरकार की नीयत और नीतियों से परेशान है किसान, युवा, व्यापारी और महिलाये-प्रभुनारायण

42bb4182e50a
चंदौली,सकलडीहा l समावादी पार्टी सकलडीहा विधान सभा की ओर से शुक्रवार को भोजापुर में पीडीए के कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि प्रभुनारायण सिंह यादव कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए लोकसभा की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। इस मौके पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।


फोटो: भोजापुर में पीडीए के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव


सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गांव गांव जन चौपाल लगाकर विकसीत भारत बनाने का दावा कर रहा है। जबकि सरकार की नीयत और गलत नीतियों के कारण किसान, युवा, व्यापारी और महिलाये परेशान है। आज पूरे देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराध पर लगाम नही लगा पा रहे है। मंहगाई आसमान छू रहा है। आम जनता विकास से कोसो दूर है,नेता सिर्फ खोखली विकास का दावा कर रहे है।

जिले की अधिकाशं सड़क जर्जर है। व्यापारी से लेकर किसान चौड़ीकरण का दंश झेल रहे है। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी अधिकारी सिर्फ समस्याओं के निस्तारण को लेकर मौन् है। जाति विशेष को टारगेट कर परेशान किया जा रहा है। धर्म और संस्कृति के नाम पर लूट खसोट मचा है। इसके पूर्व अन्य वक्ताओं ने बिजली के नाम पर मनमानी शेाषण व वसूली के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, बाबूलाल यादव, सिंटू यादव, रामवृक्ष यादव, संजय सोनकर, शिवदयाल, नंदलाल, धनंजय यादव, शिवानंद शर्मा, मुस्ताक अहमद, राकेश यादव, पतियार खरवार, रामबोल, कन्हैया राजभर, शशीकांत भारती, कृष्णा, काशी विंद, बालकरन, केशव राजभर, रामअशीष कन्नौजिया,द्वारिका यादव सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *