ग्राम चौपाल में कल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ पर चर्चा

036ff02ba447
चन्दौली,
सकलडीहा l विकास खण्ड के ग्रामसभा टिमिलपुर और नईकोट में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा जनपद न्यायालय परिसर में आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए प्राधिकरण के पत्रांक में दिये गये दिशा-निर्देशो को सकलडीहा इकाई के पीएलबी द्वारा संयुक्त रूप से विस्तार से चर्चा कर ग्रामवासियो को जागरूक किया गया l



चौपाल में ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, शौचालय योजना इत्यादि की जानकारी दी गयी और नव विवाहित महिलाओ की गोंद भराई और बच्चों में अन्न प्राशन भी किया गया l

वहीं पीएलवी ने बताया कि जिसमे आपराधिक शमनीय वाद, एन.आई.एक्ट धारा 138, मोटर दुर्घटना सम्बंधित वाद, वैवाहिक / पारिवारिक विवाद संबंधी वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधित वाद, ट्रैफिक चालान, राजस्व वाद विद्युत बिल सम्बंधित वाद, वाटर बिल संबंधित वाद तथा अन्य राजस्व मामलों का निस्तारण किया जाना है l



ग्राम चौपाल कार्यक्रम में चंद्रशेखर राय, अवधेश यादव, संजीव कुमार शर्मा, राकेश कुमार, अनुज कुमार शर्मा, व विमल कुमार ग्राम विकास अधिकारी गणेश अहीर,एडीओ कृषि विभाग श्याम सुन्दर वर्मा, ग्राम प्रधान रीता देवी पंचायत सहायक सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *