सतीश सेठ आका की पहल पर कस्बे में लाई गई मच्छर से निजात वाली मशीन

bd96597fd610
चन्दौली,
धानापुर । कस्बे मे काफी दिनों से मच्छरों से परेशान ग्रामीणों को देखते हुए सतीश सेठ आका ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी को पत्रक भेजकर मच्छर से निजात के लिए दवा छिड़कवाने के लिए अपील किया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने एक नई मशीन ही सफाई कर्मियों को दे दिया। जिससे जब भी मच्छर से परेशानी हो बीच बीच मे छिड़काव किया जा सके।जिसके लिए बुधवार को बाजार के सभी दुकानदारो और ग्रामीणों ने युवा अध्यक्ष के पहल और प्रमुख जी को दिल से धन्यवाद दिया है।


फोटो: सतीश सेठ आका उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी धानापुर


श्री आका ने बताया कि सामाजिक कार्यों में मेरे अपील से सर्वप्रथम धानापुर बस स्टैंड से लेकर शशि प्रतिष्ठान श्री हनुमान मंदिर तक चौड़ा रोड बनवाना, धाना शहीद मजार के पास अखाड़े का जीर्णोद्धार कराना, नरौली गंगा तट पर बडी सोलर लाइट लगाना ,अपने क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों को निजी खर्चे से मदद करना , अपने निजी साधन से उनके दुख पर पहुंच कर उनको अस्पताल पहुंचाना, लगातार कई बार अपने धानापुर मे बी.एच.यू और कबीर चौरा जैसे बड़े अस्पतालों के डॉक्टरो को मंगाकर निशुल्क कैंप लगवाना, साफ सफाई एवं गली खडन्जो को शासन प्रशासन अधिकारी को लेटर देकर एंव मीडिया के माध्यम से दुरुस्त करवाना, धानापुर बाजार के सभी व्यापारियों को हर संभव सुरक्षा देना, 20 गावों को गोद लेकर अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाकर गरीब असहाय लोगों की मदद करना, मच्छरों से होने वाली गंभीर बीमारियों निजात दिलाने के लिए साफ सफाई एवं बड़ी मशीनों से दवा का छिड़काव कराना और धानापुर के विकास,गरीबों के हक हकुक अधिकार एवं उनकी सुरक्षा की सदैव लड़ाई लड़ना मेरा प्रमुख कार्य रहा है।


फोटो: सतीष सेठ आका की टीम के साथ छिड़काव की मशीन लिए सफाई कर्मी 


आगे उन्होंने दावा किया कि धानापुर बाजार में मात्र एक विद्युत ट्रांसफार्मर होने से लगातार कई दिनों से बिजली का कट जाना, ट्रांसफार्मर जल जाने पर समस्या का समाधान कराने के लिए दो से तीन जगह बड़े अधिकारी से मिलकर ट्रांसफार्मर को लगवाना अब तक का ऐतिहासिक धरती पर ऐसा काम जो कोई नहीं किया उन्होंने कर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *