चन्दौली : विक्षिप्त पिता पुत्र को लेकर कुआँ में कुदा,दोनों की मौत

788dfdc795eb
चंदौली,
कमालपुर । सकलडीहा थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के निवासी आशुतोष सिंह 35वर्ष पुत्र अपरबल सिंह 8 वर्ष को लेकर गांव के पश्चिम तरफ स्थित कुआं में सोमवार को दोपहर 12 बजे कूदकर जान दे दिया । सूचना पर पहुंची सकलडीहा पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों के सहयोग से पिता के आशुतोष के शव को कुएँ से निकाला गया जबकि पुत्र अपरबल के शव का कुएँ में पता नही चला l

फोटो : मृतक आशुतोष सिंह की फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नि आपसी विवाद में दो वर्ष पहले छोड़कर चली गयी थी l तबसे आशुतोष अपने इकलौते बेटे को लेकर माँ के साथ घर पर रहता था और मानसिक तनाव के कारण नशे का आदि हो गया था l

फोटो:विशुनपुर कला गांव के पश्चिम तरफ कुआँ के पास सकलडीहा थाने की पुलिस और गोताखोर के जवान के साथ जुटे ग्रामीण

 मानसिक विछिप्तता में ही अपनी माँ विमला देवी को पैर में चोटें पहुंचाया था तबसे माँ अपनी बेटी के गांव रमरेपुर में चली गयी और अकेला बेटे को लेकर घर रहता था l सोमवार को दोपहर 12बजे अपने पुत्र को लेकर छत पर बैठा था कि भूखा बच्चा खाने की जिद्द करने लगा । इसपर पिता ने आक्रोश में आकार बालक को छत के नीचे फेक दिया ।
घायल बालक को लेकर भागने लगा ।ग्रामीणों ने इलाज के लिए बालक को मांगा,किंतु नहीं दिया और गांव के पश्चिम तरफ कुएं में बालक सहित कूदकर जान दे दी l गोताखोरों ने पिता की लाश बाहर निकाली l किन्तु बेटे की लाश का कुएँ में पता नहीं चला l 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *