स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के द्वितीय पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

dbfd875b3649
चंदौली,
पीडीडीयू नगर l भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवंश राम उर्फ मणि जी की द्वितीय पुण्य तिथि उनके गांव अमोघपुर स्थित आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों व कार्यों को रेखांकित किया।
इसके तहत बताया कि उन्होंने सरकार से लिखित रूप से स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन लेने से इंकार कर दिया।जब तक वे जीवित रहे देश व समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहे।आज के ही दिन दो वर्ष पूर्व उनका देहांत हुआ तो पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई दी गई थी।
वर्तमान में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आवास अमोघपुर में उनके लिए पूजा पाठ कर सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया।उक्त कार्यक्रम में उनके आवास पर पहुंचकर इन्द्रजीत शर्मा पूर्व जुवेनायल बोर्ड के सदस्य चन्दौली और हरबंश सिंह लोक तांत्रिक सेनानी,शमीम मिल्की मजदूरों के नेता ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया।
उक्त अवसर पर लाल मोहन कुमार,विजय कुमार,अजय कुमार अकेला,ओम प्रकाश शर्मा,संजय शर्मा,अंजना शर्मा,आदित्य,टुकटुक,सरदार अमर जीत सिंह “विक्की”,चंद्रभान त्रिपाठी,अनिल तिवारी,नेहा शर्मा,रेनू शर्मा, कियान सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *