वंचित पात्र लाभार्थियों तक योजनायें पहुँचाकर उनको तटस्थ बनाने को लेकर सरकार कटिबद्ध-बीडीओ

1a9d3dc2d245

चंदौली,

सकलडीहा l विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुछमन और पिपरी में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा और ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया l कार्यक्रम को आयोजित करते हुए बीडीओ के. के. सिंह नें बताया कि भारत विकसित बनाने के लिए केंद्र सरकार नें अनेकों लाभप्रद योजनाएं लाकर वंचित पात्र व्यक्तियों का चयन कर उन्हें लाभान्वित करके उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने/तटस्थ करके भारत को विकसित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है l

फोटो: कुछमन और पिपरी गांव में ग्राम चौपाल के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण

उन्होंने कहा कोई भी पात्र गरीब व्यक्ति छूट न जाये l उन्हें जागरूक करने के लिए गांव गांव में अभियान चलाकर लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर जमीन से जुड़े लघु एवं कुटीर उद्योग धंधों को बढ़ावा देने उनके उत्पादन को खरीदने के साथ-साथ ग्रामीण समस्याओं को ग्राम चौपाल में ही हल कर निस्तारण किया जा रहा है l

कार्यक्रम में जिपंस रमेंश पांडे, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, सीडीपीओ निदेशक अवधेश सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रजनी कांत राय, विधान सभा विस्तारक नीतीश कुमार, एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, एडीओ कृष्णा श्याम सुंदर वर्मा, सचिव पवन दुबे, सचिव शशि कांत, प्रधान कुचमन प्रियंक कुमारी, प्रधान पीपरी अनुपमा यादव, प्रधानाध्यापिका प्रतिभा कुशवाहा, प्रधानाध्यपक प्रतिभा संख्या में विभिन्न पदों के अधिकारी कर्मचारी जिनमें प्रमुख संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *