विधायक सुशील सिंह पूरे देश में तीसरे नंबर पर

fee21c8aa108
चंदौली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान के एम्बेसडर की इस सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है।नमो एप के एक्स पर जारी प्रगति रिपोर्ट में देश में पांच शीर्ष लोग शामिल है।इसमें चन्दौली जनपद के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को देश मे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधायक को बधाई दिया है।


सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते है।वही फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर हमेशा अपने कार्यो से आम जनमानस में काफी लोकप्रिय है।प्रधानमंत्री के विकसित भारत अभियान कार्यक्रम में उन्होंने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।विधायक सुशील सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करते है।जबकि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने का काम करते है।इनके सराहनीय कार्य से आम जनता काफी सुख अनुभव करती है।

सप्ताह के शनिवार को सैयदराजा व रविवार को धानापुर में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनको दूर करने का अनूठा कार्य है।इन दिनों सर्द मौसम में बाजारों के मुख्य स्थानों पर अलाव व बच्चों के बीच स्वेटर देने का कार्य काफी चर्चा चल रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से रामजानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में साफ सफाई का कार्य कर रहे है।

पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपु,नीरज अग्रहरि पत्रकार, बृजेश सिंह गुड्डू, अजीत सिंह प्रधान, अजीत पांडेय, राजेश तिवारी,अजीत सिंह अरंगी आदि ने विकसित भारत अभियान एम्बेसडर में विधायक सुशील सिंह को देश मे तीसरा स्थान मिलने पर खुशी जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *