एसडीएम सकलडीहा ने देर रात तक घूमकर अलाव का किया निरीक्षण,बांटे कंबल

73ce179f4602
एसडीएम नें मोटरसायकिल पर सवार होकर सार्वजनिक गली और मोहल्ले का किया निरीक्षण

चंदौली,
सकलडीहा l कड़ाके की शीत लहर भरी ठण्ड को लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट है l शासन की ओर से अलाव और जरूरत मंदों को कंबल वितरण के निर्देश पर मंगलवार को देर रात एसडीएम अनुपम मिश्रा ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जनों जरूरत मंद गरीबों को कंबल वितरण किया गया।


फोटो: सकलडीहा में अलाव जलवाते और गरीबों को कंबल वितरण करते एसडीएम अनुपम मिश्रा


ठंड और कोहरे के कारण सुबह-शाम राहगीर से लेकर दुकानदार कांप जा रहे है। इसके बाद भी अलाव जलाये जाने के नाम पर कोरमपूर्ति की शिकायत पर एसडीएम अनुमप मिश्रा कस्बा में व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के.सोनी सहित दर्जनों व्यापारियों के साथ अलाव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर लेखपालों को मौके पर बुलवाकर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था कराया।इसके साथ ही सड़क के किनारे गुमती और दुकान के नीचे सो रहे गरीबों को कंबल वितरण कराया।

 मोटर साइिकल पर सवार होकर मुहल्ला और गली के साथ सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। चेताया कि अलाव जलाये जाने को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी । एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि कंबल और अलाव की कोई कमी नही होने दिया जायेगा। व्यापारी सार्वजनिक स्थान का चयन कर ले अलाव हर जगह जलवाया जायेगा।

 इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री नागेन्द्र गुप्त, उमेश चौरसिया, रामविलास चौरसिया, टेंगरी सोनकर, मोनू चौधरी, नीरज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *