विद्यालयों के पेयरिंग किए जाने के विरोध में शिक्षक लामबंद

51717c540e14

निर्देश वापस लिए जाने हेतु डीएम को ज्ञापन सौंपा, कहा पेयरिंग व्यवस्था लागू हुई तो गरीब बच्चे शिक्षा रह जाएंगे वंचित 

चंदौली, सटीक संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर परिषदीय विद्यालयों के पेयरिंग बंद किए जाने के विरोध में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल निर्देश को वापस लिए जाने हेतु विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा 

जिलाध्यक्ष /जिला संयोजक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यदि पेयरिंग व्यवस्था लागू हुई तो गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे. जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा. यदि ऐसी व्यवस्था लागू की गई तो ड्राप आउट बच्चों की संख्या बढ़ेगी.

 सदस्य वीरेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि कालांतर में ऐसे तमाम कारण उत्पन्न हुए हैं जिसकी वजह से छात्र संख्या कम हुई जिसका मुख्य कारण परिषदीय विद्यालयों के निकट निजी विद्यालयों को मानक विरुद्ध मान्यता देना एवं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निर्बाध रूप से चलते रहना आदि प्रमुख कारण है.

 सदस्य ज्ञान चंद्र कांत ने पेयरिंग को गरीब बच्चों एवं बालिकाओं के लिए अन्यायपूर्ण बताया. शिक्षकों ने कहा कि 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्जर कर बंद किए जाने का आदेश वापस लिया जाए जिससे गरीब बच्चों एवं बालिकाएं शिक्षा से वंचित ना रह जाएं.

इस अवसर पर जिला संयोजक विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र मोहन सिंह ,ज्ञान चंद कांत, ओमप्रकाश भारती, रामदिलास, संतोष सिंह, विकास सिंह,अभय सिंह ,दिनेश सिंह, राजेश तिवारी,इमरान, इरफान, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह, देव कुमार आनंद,जितेंद्र साहनी ,ओम प्रकाश इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *