विकास की गति रुकने नहीं दूंगा ,पूरी ताकत झोंक दूंगा. -रमेश जायसवाल

6a510c3901b6

चंदौली,26 मार्च 2025, सटीक संवाद।मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने आज अपने क्षेत्र के नियामताबाद ब्लॉक के ग्राम सभा हरिशंकरपर सिद्धार्थपुरम कालोनी में 14 लाख 85 हजार की लागत से बन रही आशुतोष के मकान से हौसला प्रसाद के घर इंटरलॉकिंग सड़क व सीवर कार्य का उद्घाटन स्थानीय गांव के देव तुल्य जनता के हाथों करवाया. 

 इस अवसर पर स्थानीय जनता ने कहा की पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है जो स्वयं उदघाटन न कर स्थानीय जनता से करवा रहा है. यह हम सभी क्षेत्र वासियों का सम्मान है.

इसी कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा , मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा. 

शिलान्यास के अवसर पर संजय पासवान, रामनाथ गुप्ता धनंजय तिवारी, पप्पू पांडे, अवनीश सिंह, संजय चौहान,अमर बहादुर सिंह,अजय मानू, ओमप्रकाश जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया , सहित गांव की देव तुल्य जनता उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *