यूपी में अयोध्या समेत पांच जिलों के बदले गए डीएम, 11आईएएस अफसरों का तबादला

23b1ddd575fc
लखनऊ ।  योगी सरकार ने शनिवार की देर रात 11 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। यूपी में अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। शासन ने अयोध्या, बदायूं, देवरिया, सोनभद्र व औरैया में नए डीएम की तैनाती की है। वहीं प्रतीक्षारत रहीं निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं बनाया गया है जबकि देवीशरण उपाध्याय राजस्व परिषद प्रयागराज सदस्य (न्यायिक) को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।



नाम और वर्तमान तैनाती

निधि श्रीवास्तव – प्रतीक्षारत – डीएम बदायूं।

मनोज कुमार – डीएम बदायूं – सचिव, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

दिव्या मित्तल – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण – डीएम देवरिया।

अखंड प्रताप सिंह – डीएम देवरिया – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण।

चन्द्र विजय सिंह – डीएम सोनभद्र – डीएम अयोध्या।

नितीश कुमार – डीएम अयोध्या – प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा।

बद्रीनाथ सिंह – विशेष सचिव, राज्यपाल – डीएम सोनभद्र।

इन्द्र मणि त्रिपाठी – उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण – डीएम औरैया।

नेहा प्रकाश – डीएम औरैया – निदेशक, प्रशिक्षण व सेवायोजन।

प्रथमेश कुमार – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंवेस्ट – उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण।

देवीशरण उपाध्याय – सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज – प्रतीक्षारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *