जालौन का लापता व्यक्ति चंदौली से बरामद, सुपूर्द

चंदौली, जालौन जनपद के दो माह से लापता व्यक्ति के चंदौली जनपद में होने का मामला प्रकाश में आने पर थाना अलीनगर की पुलिस और सर्विलांस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे चौबीस घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और उसके परिवार जन को सुपूर्द कर दिया.लापता व्यक्ति को पाकर उसके परिवार जन ने चंदौली पुलिस की सराहना करते हुए दिल से धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया.
जालौन जनपद के थाना कोतवाली उरई अंतर्गत ग्राम लहरियाँ पुरवा डूडा कालोनी निवासिनी रानी द्विवेदी पत्नी राम मनीष द्विवेदी को किसी अज्ञात के द्वारा यह सूचना मिली कि उसका पुत्र जो 02 माह से लापता है, वह इस समय चन्दौली या वाराणसी में है.
जिसको ढूढँते हुए वह बुधवार को मुगलसराय पुलिस स्टेशन पर पहुँचकर थाना अलीनगर प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर अपने पुत्र के गुमशुदगी व उसके चन्दौली या वाराणसी में होने के सम्बन्ध मे अवगत कराई
जिसपर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से तत्परता दिखाते हुए चौबीस घंटे के अंदर गुमशुदा व्यक्ति रिषभ द्विवेदी पुत्र राम मनीष द्विवेदी को सकुशल बरामद कर उसकी माता रानी द्विवेदी को सुपुर्द कर दिया. गुमशुदा की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी आलूमिल, का0 परवेश सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।