20 गोवंशो के साथ एक को पुलिस ने दबोचा

कौशाम्बी से ले जा रहा पंश्चिम बंगाल, डीसीएम में 7 मृत पाए गए
चंदौली। जिले की थाना अलीनगर पुलिस ने डीसीएम वाहन में लदे 20 गोवंश के साथ एक शातिर तस्कर को दबोच लिया. गोवंशों को कौशाम्बी जिले से पंश्चिम बंगाल राज्य वध हेतु ले जाया जा रहा था. जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
मुखबिर की सूचना पर अलीनगर पुलिस टीम ने बुधवार को शाम 04:45 बजे सिंधीताली ओवर ब्रीज NH हाईवे -19 पर वाराणसी की ओर से आ रही डीसीएस संख्या UP 70 CT 7492 को
रोक कर तलाशी लिया तो उसमे लदे 20 गोवंश पाए गए जिसमें 07 मृत हो चुके थे और 13 जिंदा थे.
गोतस्करी में लिप्त युवक ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र राम दुलारे निवासी ग्राम कोखराज थाना कोखराज जिला कौशाम्बी बताया. जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है. वहीं डीसीएम को जप्त कर लिया गया है.