बीएसएफ जवान की ड्यूटी पर जाते समय अचानक बिगड़ी तबियत, निधन

3d2732f72c43
154 बटालियन राजस्थान जैसलमेर में तैनात थे, बटालियन के साथ त्रिपुरा के लिये टे्न से जा रहे थे.

लखनऊ, खबर यूपी के जनपद चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत टेकापुर गांव की है जहां टेकापुर गांव निवासी 50 वर्षीय बीएसएफ जवान राजेन्द्र राम की रविवार को सुबह राजस्थान जैसलमेर से त्रिपुरा जाते समय टे्रन में अचानक तबीयत खराब होने पर निधन हो गया है. इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सोमवार को देर शाम तक मृतक जवान का शव घर आने की उम्मीद है.


फोटो: मृतक बीएसएफ के जवान राजेन्द्र राम की फाइल फोटो


सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव निवासी स्व. कुब्बा राम के दो पुत्र राजेन्द्र राम और रविन्द्र राम है. राजेन्द्र राम बीएसएफ के 154 बटालियन राजस्थान जैसलमेर में तैनात थे. राजेन्द्र राम के तीन पुत्र अभयकांत, शशीकांत और श्रीकांत है. शशीकांत भी बीएसएफ का जवान है. शनिवार को राजेन्द्र राम देर शाम जैसलमेर से अपने बटालियन के साथ त्रिपुरा के लिये टे्न से जा रहे थे. अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गया.

इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी शांति देवी पुत्री अमृता सहित बेटों का रोते रोते बुरा हाल है. पुत्र श्रीकांत ने बताया कि पिता जैसलमेर से त्रिपुरा अपने बटालियन के साथ टे्रन से जा रहे थे. तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *