तीन लाख की शराब के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

चन्दौली जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने एक बोलेरो से तीन लाख की अवैध शराब के साथ एक अंतर्राज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को बरठी कमरौर के पास एनएच 02 हाईवे से एक सफेद रंग की बोलरो से अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईन्स ओरिजिनल व्हीस्की फ्रुटी कुल 50 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 पीस कुल 2400 पीस कुल 432 लीटर शराब बरामद किया गया.
साथ ही एक शराब तस्कर विकास सिंह उर्फ खडखड पुत्र धीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भुसीकृतपुरवा थाना शहाबगंज,जिला चन्दौली उम्र करीब 31 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया . जिसके आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु.अ.सं. 202/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अंग्रेजी शराब को जनपद चन्दौली से खरीदकर बिहार प्रांत में ऊँचे दामों बेचने के लिए ले जा रहा था, बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में दिलीप श्रीवास्तव निरीक्षक, उ0नि0 ओमप्रकाश यादव, का. विष्णु दत्त प्रजापति थाना सैयदराजा जनपद चंदौली शामिल रहे।