चंदौली में छिनैती करने वाले सरगना सहित 06 गिरफ्तार

देशी तमंचा कारतूस दो मोटरसाइकिल व नकद बरामद,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफलता
चन्दौली, जिले के थाना चकिया क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के आस-पास में बीते दिनों एक ज्वैलरी व्यवसायी के गर्दन व सिर पर राड और कड़े से वार कर आंख में मिर्चा डाल उसका पिट्टू बैग लेकर भाग जाने (जिसमें 10 ग्राम के सोने का झुमका था) का मामला प्रकाश में आया था. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर त्रिनेत्र की मदद से छिनैती की घटना कारित करने वाले गिरोह के सरगना सहित छः साथी को देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस, नगदी, दो मोटर साइकिल, पिट्ठू बैग और एक चाभी का गुच्छा के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
पकड़े गए आयुक्तों की पहचान राहुल यादव पुत्र जमुना यादव निवासी ग्राम पचफेडिया थाना स्थानीय, धीरज पाण्डेय उर्फ अखिलेश्वर पाण्डेय पुत्र कृष्णमोहन पाण्डेय निवासी हडौरा थाना शहाबगंज, अंकित राय पुत्र कृष्णमोहन राय निवासी चादमारी थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, अभय राय पुत्र विजय कुमार राय निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, विवेक कश्यप पुत्र संजय कश्यप निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, व अभिषेक कुमार पुत्र लाल बहादुर निवासी जय प्रकाश नगर थाना सिगरा जनपद वाराणसी के रूप में हुई है.
बीते 31 अक्टूबर को थाना चकिया पर आवेदक जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व० सुदामा निवासी ग्राम नेवाजगंज थाना चकिया द्वारा सूचना दी गयी कि वह बैरी बाजार में अपने दुकान संजय ज्वेलर्स से प्रतिदिन की भांति दुकान बन्द करके अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते मे ग्राम फिरोजपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के आस-पास में दो मोटरसाइकिल से 4 व्यक्ति (जो पहले से ही खड़े थे।) उनका रास्ता रोक लिए। फिर उनके गर्दन व सिर पर राड और कड़े से वार कर दिये और आंख में मिर्चा डाल दिये तथा उनका पिट्टू बैग लेकर भाग गये। जिसमे सटर की चाभी व आलमारी की चाभी थी और बैग में 10 ग्राम सोने का झुमका था, लेकर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 आशीष मिश्रा सर्विलांस सेल मय टीम, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, हे0का0 रामतीर्थ, हे0का0 अनुज यादव, हे0का0 अमित कुमार, हे0का0 राकेश सिंह,का0 प्रदीप सिंह,का0 राकेश यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली शामिल थे।
इस बाबत सीओ चकिया रघुराज ने बताया कि पकड़े गए छः अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।