गांवों को गरीबी मुक्त बनाने को लेकर ब्लॉक में हुई बैठक

प्रधान, पूर्व प्रधान, प्रधानाध्यापक और समूह की दो सदस्य चयनित सूची का करेंगे सत्यापन
चंदौली, सकलडीहा। प्रदेश सरकार के मंशानुरूप गांव को गरीबी मुक्त गांव बनाने की कवायद शुरू है. इसी क्रम में सोमवार को बीडीओ विजय कुमार सिंह, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और समूह की महिलाओं के साथ बैठक करके चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. आगामी दिनों सर्वे के प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व एप डाउन लोड करने व 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर जानकारी लेने को बताया.
फोटो: ब्लॉक में गरीबी मुक्त गांव बनाने को लेकर ब्लॉक कर्मियों के साथ बैठक करते हुए बीडीओ विजय कुमार सिंह
बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड के प्रत्येक गांव में ऐसे गरीब परिवार को चिन्हित किया जाना है. जो भूमिहीन हो, खान पान, शिक्षा, स्वास्थ्य, दिहाड़ी मजदूर व आर्थिक तंगी से परेशान है. ऐसे दस से पच्चीस परिवार के गरीबों का चयन रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और समूह सखी की महिलायें डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगी. चयनित सूची को पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, प्रधानाध्यापक, समूह की दो सदस्य की ओर से फाइनल सूची तैयार किया जायेगा.
उन गरीब परिवार को संतृप्त करते हुए उन्हें आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, लोन, आयुष्मान कार्ड, आदि विभिन्न योजना के तहत लाभान्वित कराते हुए गांव को गरीब मुक्त बनाया जायेगा. इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का सर्वे शीध्र ही शुरू होगा. इसके लिये रोजगार सेवक,पंचायत सहायक और समूह की महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी गयी.
इस दौरान एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ आइएसबी हवलदार यादव, एपीओ अभिनव पाण्डेय, पंचायत सहायक भवनेश पांडेय सहित पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और समूह सखी उपस्थित रही।