अनिश्चितकालीन धरने के दौरान मिले आश्वासन पर नहीं हुई कार्यवाही-माले

अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,आकाश विश्वकर्मा की हत्या का भी उठाया मामला
चंदौली,06नवंबर। भाकपा(माले)राज्य स्थाई समिति सदस्य चंदौली जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान, राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह, चंदौली जिला स्थाई समिति सदस्य विजई राम जिला कमेटी सदस्य उमानाथ चौहान इंकलाबी नौजवान सभा जिला काउंसिल सदस्य रमेश चौहान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से मिला.
मुलाकात के दौरान भाकपा(माले)प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बिछिया स्थित धरना स्थल पर जिले में लगातार हो रही हत्याओं के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग समेतअन्य सवालों को लेकर चले अनिश्चितकालीन धरने पर 23 सितंबर को अपर जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अधिकारी गणों के साथ भाकपा(माले) आंदोलनकारियों की वार्ता के हवाले से कहा की 24 सूत्रीय मांग पत्र में से कुछ सवाल तो हल हुए किंतु अभी ढेर सारे सवाल हल होने बाकी है जिसमे सबसे बड़ा सवाल अभी तक चकिया तहसील अंतर्गत शिकारागंज क्षेत्र के बैराठ फार्म के संबंध में राजा बनारस के पक्ष में हुए फैसले के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करना था जो अभी तक नही हुआ.
अपर जिलाधिकारी ने अन्य बाकी रह गए सवालों को भी अतिशीघ्र हल किए जाने का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधिमंडल ने जिले के कंदवा थाना अंतर्गत करौती गांव निवासी आकाश विश्वकर्मा की हत्या के मामले में अभी तक एफ आई आर तक दर्ज नहीं किए जाने का मामला उठाया.
भाकपा(माले) प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि आकाश विश्वकर्मा के हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाकपा(माले) कन्दवा थाने का घेराव करेगी.