अपर आयुक्त परिवहन ने एआरटीओ कार्यालय चंदौली का किया औचक निरीक्षण

ओ०टी०एस० प्रचार प्रसार एवं अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने का दिया निर्देश
चंदौली। उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) वाराणसी भीम सैन सिंह ने उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय चन्दौली का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान “एक मुश्त शास्ति समाधान योजना-ओ०टी०एस०” की समीक्षा की और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया.
आयुक्त द्वारा कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीका के साथ-साथ कार्यालय में वाहनों से सम्बन्धित पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण में सब कुछ सामान्य पाया. वाहन स्वामियों से प्राप्त आवेदनों का निरस्तारण समयान्तर्गत किये जाने हेतु कार्यालय के लिपिकों को निर्देशित किया. वहीं कार्यालय में अनाधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया.
निरीक्षण के दौरान उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय चन्दौली के कार्यालयाध्यक्ष डॉ० सर्वेश गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), श्री ललित कुमार मालवीय, यात्री/मालकर अधिकारी, चन्दौली एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री अशोक कुमार यादव व कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।