मुक्के का दम दिखाने प्रीति पहुंची पंजाब

661ccd469079
19 को होगा पहला मुकाबला, बुलंदशहर में जीत चुकी है पदक 

चन्दौली। नन्द बॉक्सिंग एकेडमी की बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रीती पटेल अपने मुक्के का दम दिखाने के लिए पंजाब पहुंची.19 दिसंबर को पहले मुकाबले में अपना दम खम दिखायेगी.हाल ही में बुलंदशहर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रीति पटेल पदक जीत चुकी है.



चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव व नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि प्रीति पटेल 27 से 28 नवंबर तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इंटर यूनिवर्सिटी ट्रायल में प्रथम स्थान आने के बाद पंजाब के भटिंडा स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में होने वाले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई है. 

जो 50 से 52 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग़ करने के लिए मंगलवार रात्रि पंजाब के लिए रवाना हुई है. संभवत 19 दिसंबर को उसका पहला मुकाबला होगा. उन्होंने कहा कि इस बार प्रीती पटेल से पदक की उम्मीद है क्योंकि अभी हाल ही में बुलंदशहर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *