बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

8ddb6ab5c94c
बलुआ घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर से अंतिम संस्कार,154 बटालियन राजस्थान जैसलमेर में थे तैनात

बटालियन के साथ त्रिपुरा के लिये ट्रेन से जा रहे थे, रास्ते में अचानक बिगड़ी तबियत हुआ निधन 

लखनऊ, खबर यूपी के जनपद चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत टेकापुर गांव से है जहां टेकापुर गांव निवासी 50 वर्षीय बीएसएफ जवान राजेन्द्र राम की रविवार को सुबह राजस्थान जैसलमेर से त्रिपुरा जाते समय ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने पर निधन हो गया है.सोमवार को देर शाम तक मृतक जवान का शव घर आने पर अन्तिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जूट गई. वहीं जवान का बलुआ घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया.


फोटो: मृतक बीएसएफ के जवान राजेन्द्र राम को अन्तिम सलामी देते जवान 

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव निवासी स्व. कुब्बा राम के दो पुत्र राजेन्द्र राम और रविन्द्र राम है. राजेन्द्र राम बीएसएफ के 154 बटालियन राजस्थान जैसलमेर में तैनात थे. राजेन्द्र राम के तीन पुत्र अभयकांत, शशीकांत और श्रीकांत है. शशीकांत भी बीएसएफ का जवान है.

फोटो : बीएसएफ जवान मृतक राजेन्द्र राम की फाइल फोटो 

 रविवार को राजेन्द्र राम देर शाम जैसलमेर से अपने बटालियन के साथ त्रिपुरा के लिये ट्रेन से जा रहे थे. अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गया. पार्थिव शरीर घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पश्चिम वाहिनी गंगा बलुआ घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया.पत्नी शांति देवी पुत्री अमृता सहित बेटों का रोते रोते बुरा हाल रहा.

इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष छोटू कुमार भारती, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सन्तोष यादव, संतोष कुमार भारती, रमेश कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार रत्नाकर, गिरिजेश कुमार दादा, निठोहर सत्यार्थी , आनंद कुमार, अशोक कुमार, सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *