भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल बहराइच और मिर्जापुर का दौरा करेगा

588aba512a58
बहराइच के महराजगंज व आसपास के गांवों में दंगा प्रभावित परिवारों से करेगा मुलाकात

मिर्जापुर में जमीन विवाद में दबंगों द्वारा दलित की हत्या की करेगा जांच पड़ताल 

लखनऊ, 25 अक्टूबर। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार (26 अक्टूबर को) बहराइच जिले में दंगा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने और उनके हालचाल लेने के लिए महराजगंज व आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेगा.



पार्टी की राज्य समिति सदस्य व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की राष्ट्रीय पार्षद कामरेड जीरा भारती के नेतृत्व में चार सदस्यीय एक अन्य प्रतिनिधिमंडल मिर्जापुर में चुनार थानाक्षेत्र के धौहा गांव का दौरा करेगा. गत 22 अक्टूबर को दलित समुदाय के राम अचल की दबंगों ने जमीन विवाद में उनके घर में घुस कर हत्या कर दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *