विवेकानंद इण्टर कॉलेज में मातृ भारती का गठन

भैया-बहनों के शैक्षिक उन्नयन हेतु माताओं के साथ चर्चा, महिला सशक्ति करण पर दिया गया बल
ब्यूरो रिपोर्ट-डीके सागर
अंबेडकरनगर, टांडा। क्षेत्र के विवेकानन्द इण्टर कॉलेज विद्युत नगर में मातृ भारती की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता श्रीमती सोनम चौरसिया द्वारा किया गया। इस बैठक का उद्देश्य भैया- बहनों में आत्मनिर्भरता का भाव उत्पन्न करने के साथ-साथ उनके अन्दर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार उत्पन्न करना था.
साथी ही साथ भैया-बहनों के शैक्षिक उन्नयन हेतु माताओं के साथ चर्चा किया. तत्पश्चात इस बैठक में सर्वसम्मति से मातृ भारती का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर श्रीमती सोनम चौरसिया, उपाध्यक्ष-श्रीमती रिंका गुप्ता, मंत्री-श्रीमती रेनू, महामंत्री- श्रीमती किरण गुप्ता, प्रचार प्रमुख – श्रीमती रेखा तथा श्रीमती अंजू सोनी, श्रीमती किरण, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती अमरपत्ती व श्रीमती नीतू चौहान को सर्व सम्मति से चुना गया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा चयनित पदाधिकारी बहनों को दायित्व का बोध कराते हुए उनको अपने पाल्य के पठन-पाठन का देखरेख, नेतृत्व की क्षमता तथा अनेक गुणों के विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया तथा महिला सशक्तिकरण की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया. कार्यक्रम के अन्त में मातृ भारती प्रमुख श्रीमती उषा रानी द्वारा बहनों के सम्बंध में आने वाली समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए आए हुए समस्त माताओं के प्रति आभार ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन कराया।