बलुआ पुलिस ने बिखरे परिवार की पुनः लौटाई खुशियां

8d5ca3e83625

समझा-बुझाकर कराया एक, मिलजुल कर रहने के लिए लौटे घर 

चंदौली, जिले के थाना बलुआ पुलिस ने  01 बिखरे परिवार की पुनः खुशियां लौटाई. पति व परिजनों के विरुद्ध चल रहे पारिवारिक विवाद को समझा बुझाकर एक कराया. उसके बाद मिलजुल कर साथ रहने के लिए राजी हो गए और घर लौट गए.

चन्दौली पुलिस “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी रिश्तों को भी मजबूत कर रही है इसी क्रम में अलग हुए दम्पत्ति को थाना बलुआ के मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से रविवार को 01 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को राजी हुए.
पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस व मोबाइल द्वारा सूचित कर थाना बलुआ मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया.
दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों और गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति- पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। थाना बलुआ- मिशन शक्ति केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति- पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *