चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे बने दहशत का पर्याय

5298368d3110
11 अपराधियो पर की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई

चोरी,लूट,डकैती,गौ-तस्करी,खनन माफिया, व भू-माफिया जैसे अपराध में हैं शामिल 

चन्दौली-पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे जनपद में दहशत का पर्याय बने हुए हैं।बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मुहिम छेड़ दी है। विभिन्न थानों के ग्यारह बदमाशों का आपराधिक इतिहास देखते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ निगरानी भी शुरू कर दी है। क्षेत्र में उनकी आपराधिक गतिविधियों व आपराध मे सक्रियता की भी जांच करा रहे हैं। ताकि, कोई भी हिस्ट्रीशीटर नई वारदात को अंजाम न दे पाए।


फोटो : आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चंदौली 

अपराध में लिप्त अपराधियों को देखते हुए पुलिस ने अब नये सिरे से अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है थानें के अपराधियों का रिकार्ड खंगालकर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने व गैंगस्टर आदि कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जनपद के थाना सैयदराजा से फेसुड़ा निवासी राहुल यादव पुत्र रामसहारे यादव को डकैती ,थाना धीना से मांगलपुर निवासी अभिषेक मौर्या उर्फ अभिमन्यु पुत्र यशवन्त मौर्या को लूट,थाना मुगलसराय से सतपोखरी (सोनकर बस्ती) निवासी मोती सोनकर पुत्र सोवा सोनकर चोरी के मामले में व दुलहीपुर निवासी छोटेलाल उर्फ छोटक सोनकर पुत्र रामलाल सोनकर को  चोरी, थाना चकिया से छित्तमपुर निवासी बूल्लू बिन्द पुत्र रामआधार बिन्द को खनन,थाना शहाबगंज से केराडीह निवासी मंजय राम पुत्र श्रवण राम व सूरज चौहान पुत्र नखडू व भटरौल निवासी साहब सिंह पुत्र रामआसरे चौहान को गौ-तस्करी, थाना बलुआ से विसापुर निवासी चन्द्रशेखर गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता को चोरी थाना चकरघट्टा से देवदत्तपुर निवासी सदानन्द पुत्र शिवनायक तथा मझगाई निवासी रामजी यादव पुत्र जयराम यादव को भू-माफिया मामले में हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाई की गयी है।

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि उपरोक्त अपराधी अपने कृत्यों से समाज में भय एवं आतंक का माहौल बनाकर आम जनता को आतंकित- भयभीत करने के साथ चोरी, लूट, डकैती, गौ-तस्करी, खनन इत्यादि कृत्यों से अपने भौतिक, आर्थिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए धन अर्जित किया जाता है। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है इन बदमाशों की क्षेत्र में सक्रियता पर भी पुलिस की बराबर नजर है। उनकी अन्य़ गतिविधियों आदि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *