वाराणसी खबरें:चपाचप बनारसी के जयंती पर कल वितरण होगा कंबल- डॉ.सुबाष चंद्र

72e82a69d9ba
वाराणसी l नादान परिंदे साहित्य मंच के संरक्षक हास्य कवि रहे स्व0 डॉ.अजीत श्रीवास्तव ‘चपाचप बनारसी’ की जयंती पर सोमवार 08 जनवरी को दोपहर 12 बजे महानगर के शिवशक्ति काम्प्लेक्स, एसबीआई.एटीएम.के पास, बीएचयू.गेट,लंका में जरूरतमंद,गरीबों लोगों को कम्बल और अन्य जरूरी सामग्रियों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा l
जयंती पर कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख संरक्षक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव ‘गणेश‘ स्वागत संरक्षक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक सहित अनेकों विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति रहेगी l
      उक्त जानकारी कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक, नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुबाष चंद्र एवं स्वागत संयोजिका एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष झरना मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *