चंदौली: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, एमपी के पिपरिया स्टेशन से पुलिस ने दबोचा

559f192c9b93
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र से बीते दिनों स्कूल पढ़ने गई एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए 20 वर्षीय आरोपी को मध्य प्रदेश के पिपरिया रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को दबोच लिया। वहीं नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया।

फोटो: सकलडीहा कोतवाली में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किशन यादव 

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को सकलडीहा थाना क्षेत्र में स्कूल पढ़ने गई एक नाबालिग बालिका को किशन यादव पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम निदिलपुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर पर सकलडीहा थाने में मु.अ.सं. 160/2026, धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी करते हुए 6 अगस्त 2026 को पिपरिया रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश से अभियुक्त किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 20 वर्ष है।
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बरामद बालिका से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा पूरी की जा रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिमन्यू राय, हे0का0 आनन्द कुमार यादव, म0का0 बन्दना सिंह, थाना सकलडीहा चंदौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *