चंदौली पुलिस ने बदमाशों की सख्ती से कसी नकेल

12 अपराधियो की खोली हिस्ट्रीशीट, लूट हत्या गौ-तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों से बनाए थे दहशत
चन्दौली। जनपद में दहशत का पर्याय बने बदमाशों पर जनपदीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई छेड़ दी है। विभिन्न थानों के 12 बदमाशों का आपराधिक इतिहास देखते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ निगरानी भी पुलिस ने शुरू कर दी है। क्षेत्र में उनकी आपराधिक गतिविधियों व आपराध मे सक्रियता की भी जांच कराई जा रही है। ताकि, कोई भी हिस्ट्रीशीटर नई वारदात को अंजाम न दे पाए। अपराध में लिप्त अपराधियों को देखते हुए पुलिस ने अब नये सिरे से अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है थानें के अपराधियों का रिकार्ड खंगालकर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने व गैंगस्टर आदि कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसने के लिए 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस ने इनकी निगरानी भी शुरू कर दी है। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों में दर्ज गो-तस्करी, लूट, हत्या, चोरी के मुकदमों के आरोपितों की निगरानी के लिए यह कार्रवाई की गई है।
यहां जाने कैसे खुलती है हिष्ट्रीशीट
हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य आपराधिक व्यक्ति पर निगरानी रखना है। जिसकी हिस्ट्रीशीट खुलती है, उस पर कई मुकदमे थाने में दर्ज होते हैं। इसे खोलने के लिए संबंधित थानेदार उसके मुकदमों की संख्या, कब-कौन-सी घटना हुई, वर्तमान स्थिति, उसके करीबी व रिश्तेदारों के नाम-पते जैसी जानकारी और उसकी तस्वीर व अंगुलियों के निशान आदि की फाइल तैयार करते हैं।एसपी अपराधियों की फाइल का अध्ययन करते हैं उसके बाद संबंधित की हिस्ट्रीशीट खोलने की स्वीकृति प्रदान करते हैं। इसके खुलने पर हिस्ट्रीशीटर को गृह क्षेत्र के थाने में जाकर हाजिरी देनी पड़ती है।
यहां जानें- किन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
थाना चकिया में नंदू यादव पुत्र स्व पंचम यादव निवासी ग्राम जंगलचुड़िया थाना स्थानीय व गणेश चौहान पुत्र राम अचल चौहान निवासी ग्राम बलिया खुर्द थाना स्थानीय और हकडू उर्फ संजय यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी मुसाहिबपुर थाना स्थानीय की गौ-तस्करी करने थाना शहाबगंज में कासिम पुत्र स्व नबीरसूल व जाविद पुत्र स्व नबीरसूल व आबिद पुत्र जब्बी निवासीगण ग्राम केरायगांव व रामा पासवान पुत्र स्व. जई पासवान निवासी ग्राम तीर्रो व मुन्ना पुत्र यासिन मियां निवासी ग्राम तीर्रो थाना स्थानीय की गौ-तस्करी करने थाना बलुआ में सुरेश यादव पुत्र बिशुन यादव निवासी ग्राम शेरपुर सरैया थाना स्थानीय की लूट, हत्या, मारपीट करने थाना नौगढ में सुलाब पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम नरकटी व संजय उर्फ बुल्लू खरवार पुत्र हुबलाल खरवार निवासी ग्राम रिठिया थाना स्थानीय की गौ-तस्करी करने थाना कंदवा में इंदल बिंद पुत्र नरायण बिंद निवासी ग्राम मथुरापुर थाना स्थानीय की गौ-तस्करी करने के अपराध मे हिस्ट्रीशीट खोली गई है
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि उपरोक्त अपराधी अपने कृत्यों से समाज में भय एवं आतंक का माहौल बनाकर आम जनता को आतंकित व भयभीत करने के साथ लूट, हत्या व गौ-तस्करी इत्यादि कृत्यों से अपने भौतिक, आर्थिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए धन अर्जित किया जाता रहा है। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है इन बदमाशों की क्षेत्र में सक्रियता पर भी पुलिस की बराबर नजर है। उनकी अन्य़ गतिविधियों आदि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।