चंदौली पुलिस ने सायं पैदल गस्त कर संदिग्धों की किया जांच

1fc8eba8f39f
आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का कराया एहसास

चंदौली। जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका व महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए मंगलवार को सायं पैदल गश्त किया गया।



इस दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। साथ ही आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।



इस बाबत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपदीय पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस क्रम में सायं पैदल गस्त कर आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *