चुनाव के दौरान खलल व अशांति फैलाने वाले होंगे जिलाबदर: सीओ

4688adcc78df
चन्दौली,
सकलडीहा। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रकि्रया शुरू होगया है। आगामी 1 जून को मतदान है। शाति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार की ओर से सख्त निर्देश दिया गया है। बुधवार को डिप्टी एसपी रघुराज ने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनाव के दौरान खलल पहुंचाने व अशांति पैदा करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त करते हुए अपराधियों पर पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया।


फोटो: सीओ कार्यालय में सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ निर्देशित करते हुए सीओ रघुराज


सकलडीहा और सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र में अधिकांश बूथ बरनेबल बूथ और कृटीकल बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है। डिप्टी एसपी रघुराज ने सकलडीहा, धानापुर, धीना, बलुआ सहित अन्य विभिन्न चौकी प्रभारियों के साथ अपराध और अपराधियों की समीक्षा किया। हिस्ट्रीशीटर और अराजक तत्वों के खिलाफ पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया।

 चुनाव के दौरान कोई भी दल के लोगों द्वारा किसी प्रकार की खलल पहुंचाने या अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ जिला बदर से लेकर विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। चेताया कि हर हाल में सुबह और शाम गश्त के साथ सधन अभियान चलाकर वाहनों की जांच पड़ताल और तीन सवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। 

इसके अलावा चार पहिया वाहनों के काली फिल्म उतरवाने व सचल दल दस्ता टीम के साथ सुपरवीजन करने का निर्देश दिया। अंत में विवेचनाओं का निस्तारण में तेजी लाने को बताया। 

इस मौके पर कोतवाल सकलडीहा संजय कुमार सिंह, एसओ बलुआ शैलेश मिश्रा, एसओ धीना रमेश यादव, एसओ धानापुर प्रशांत सिंह, चौकी प्रभारी सुरेश सिंह, राजकुमार, रमेश यादव,उदयभान यादव, संजय पाल सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *