परिषदीय स्कूल के बच्चे मतदाता जागरूकता रैली निकाली, मतदान के लिए किया प्रेरित

ac1468777831
चंदौली,
सकलडीहा, जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इस क्रम में बीएसए के निर्देश पर कंपोजिट विद्यालय नईबाजार और डेढ़ावल में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे स्काउट बैंड लेकर शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया।


फोटो: मतदाता जागरूतार रैली निकालते हुए परिषदीय स्कूल के बच्चे


विद्यालय के बच्चो ने छोड़ो सारे अपने काम- पहले चलो करे मतदान,वोट डालने जाना है-अपना फर्ज निभाना है,जब भी वोट डालने जाएं-अपना पहचान पत्र साथ में लाएं, गांव पूरवा खेत खलिहान-सब कहते करो मतदान, लोकतंत्र में सब एक समान-मतदान है इसकी पहचान आदि नारा लगाते हुए रैली निकालकर पूरे गांव और पुलिस चौकी होते हुए भ्रमण किया। अंत में विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। अंत में एक जून के लिये घर से निकलकर अपने मत का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया गया।

 इस मौके पर नईबाजार के प्रधानाचार्य जमील अहमद, अरूण रत्नाकर, ज्योति भारद्वाज ,जिला स्काउट मास्टर जय प्रकाश रावत, प्रधानाध्यापक मदन राम शर्मा,सत्यभामा देवी,सुनीता मौर्या,रूपेश कुमार सिंह,सुशील पाण्डेय,विकास,पूनम देवी, सुतीक्षण लाल श्रीवास्तव,अनिता श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *