द चंदौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनें विवेक पांडेय व सुजीत कुमार महामंत्री

9007884c69c0
पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का विश्वास 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में द चन्दौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का दो वर्षीय चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ. जिसमें विवेक पाण्डेय उर्फ रंटू गुरू को जिलाध्यक्ष व सुजीत कुमार सौरभ को महामंत्री सर्व सम्मति से चुना गया. वही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा मिली जिम्मेवारी को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का विश्वास दिलाया.

फ़ोटो-द चन्दौली प्रेस क्लब के सदस्य


आपको बता दें कि द चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का हर दो साल में चुनाव कराया जाता हैं. जिसमें जनपद के कोने-कोने के पत्रकार शामिल होते हैं. बुधवार को संगठन का चुनाव को लेकर पत्रकारों के बीच काफी सरगर्मी देखने को मिली. लोग कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में एकत्र हुए. जहां चुनाव अधिकारी गनपत राय और पर्यवेक्षक राकेश चंद्र यादव के द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया.

 इस दौरान पत्रकारों ने सर्वसम्मति से जुझारू पत्रकार विवेक पांडेय उर्फ रन्टू गुरू को संगठन का जिलाध्यक्ष व सुजीत कुमार सौरभ को महामंत्री, धर्मेंद्र कुमार और धर्मेंद्र गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, राकेश चंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, फैजान अहमद को जिला मीडिया प्रभारी, चंदन सिंह को जिला सचिव, ओपी श्रीवास्तव, रवि मिश्रा तथा धर्मेंद्र कुमार सिंह को जिला संगठन मंत्री के दायित्व का प्रभार दिया गया. 

इसके अलावा न्याय समिति के लिए गनपत राय, रविकान्त सिंह, राम कुमार जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, मुकेश मौर्य को नामित किया गया. इसके अलावा चंद्रभानु कुशवाहा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *