डायट पर आपदा एवं स्वच्छता पर हुई चर्चा

57c1f085ef57
बाढ़, सूखा, नाव दुर्घटना, बोरवेल में गिरना, सर्पदंश,भगदड़, आगजनी, रेल दुर्घटना से कैसे बचें, बच्चों का आकलन कैसे करें?

चंदौली, सकलडीहा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के न्यू आडिटोरियम हाल में आयोजित विभिन्न विकास खंड से आये परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को दूसरे दिवस का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान सन्दर्भदाता डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा आपदा एवं आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत विभिन्न आपदाओं से प्रभावित क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की घोषित आपदाएं, आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण, विद्यालय स्तर पर आपदाओं से बचने के उपाय पर गतिविधि आधारित चर्चा की गई. इसके अन्तर्गत बाढ़, सूखा, नाव दुर्घटना, बोरवेल में गिरना, सर्पदंश,भगदड़, आगजनी, रेल दुर्घटना एवं इनसे बचने के उपाय पर जानकारी दी गई.

डॉ स्वाती राय द्वारा सत्र के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा के अन्तर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विविध आयामों पर चर्चा की गई. प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रोशन कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आपदाओं से बचाव एवं बच्चों को जागरूकता को लेकर व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई.

दूसरी तरफ डायट के स्मार्ट कक्ष में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से 16 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच होने वाले निपुण आकलन के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को आकलन हेतु प्रशिक्षित किया गया. जिसमें एसआरजी जय प्रकाश यादव जिला समन्वयक विकास सिंह द्वारा डीएलएड प्रशिक्षुओं को पावर पॉइंट के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया. एप के माध्यम से कैसे बच्चों का आकलन कैसे करें आकलन संबंधी तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई. 

इस अवसर पर डायट प्रवक्ता बिजेन्द्र भारती, एसआरजी सुभाष सिंह, अनिता कुमारी, बृजेश यदुवंशी एवं डायट प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *